top of page

रामपुर में फर्जी दरोगा पत्नी समेत गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 18 घंटे पहले
  • 2 मिनट पठन

डराकर करते थे अवैध वसूली, 4 लाख 57 हजार रुपये बरामद



रामपुर : थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह दंपती लोगों से अवैध वसूली करते थे. गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर आरोपियों ने वसूली भी की थी.

मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत चार लोगों की गिरफ्तारी की गई थी. गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर आरोपी फरहान ने 5 लाख 50 हजार रुपये वसूली गिरफ्तार अभियुक्त मुन्ना के परिजनों से की गई थी. उन्होंने बताया कि इस पर तत्काल टीमें गठित करते हुए, इसकी पहचान करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी अपने आप को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताता था और इस तरह की अवैध वसूली करता था. आरोपियों से 4 लाख 57 हजार रुपये की बरामदगी की गई है. इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है.

उन्होंने बताया कि जानकारी की जा रही है कि आरोपी ने कहां-कहां इस तरह की धोखाधड़ी की है. अभी तक की जानकारी में प्राप्त हुआ है कि और लोगों से भी इसने धोखाधड़ी की है. आरोपी वर्दी का भी इस्तेमाल करता था. उन्होंने बताया कि अपने आपको पुलिसकर्मी बताकर यह वसूली करता था. उन्होंने बताया कि कठोर धाराओं में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. आरोपी के फोन से फोटो मिले हैं. फिलहाल, पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.


 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page