मेरठ में दबंगों ने पुलिसकर्मियों से की हाथापाई; 3 आरोपी गिरफ्तार
- Jantantra Live

- 24 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

मेरठ के मवाना में पुलिस के मुखबिर को बचाने पहुंचे पुलिसकर्मियों को उस वक्त लेने के देने पड़ गए. जब दबंगों ने पुलिस कर्मियों से ही हाथापाई कर दी. इस मामले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मेरठ में तीन आरोपी गिरफ्तार: मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस को एक सूचना मिली थी कि उनके एक मुखबिर से कुछ लोग मारपीट और बदसलूकी कर रहे हैं. जब मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो उनके साथ बदसलूकी की गयी. इस मामले में सठला गांव के रहने वाले तीन लोगों तलहा पुत्र अब्दुल गफ्फार, अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल गफ्फार और गुलाब उर्फ यासिर पुत्र नवाब को गिरफ्तार किया गया है. बाकी लोगों की तलाश की जा रही है. आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है.



टिप्पणियां