top of page

मेरठ में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से दरोगा जख्मी, 17 टांके लगे

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 24 जन॰
  • 1 मिनट पठन

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद राहगीरों की मदद से दरोगा को अस्पताल ले जाया गया. जहां भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है. हादसा उस समय हुआ जब वह ड्यूटी जा रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को बाइक से ड्यूटी जा रहे एसआई ऋषभ गुप्ता चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हो गये. इस दौरान गंभीर रूप से घायल होने पर वह बाइक से गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में एक निजी अस्पताल में दरोगा को भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टर के मुताबिक, उन्हें 17 टांके लगाए गए हैं. मांझे की वजह से उनकी ठोड़ी और गाल पर घाव हो गया है. जहां टांके लगाये गये हैं. मांझे से गर्दन पर भी निशान आये हैं.

समाजसेवी प्रशांत वर्मा का आरोप है कि अधिकारियों ने सिर्फ बसंत पंचमी की वजह से मांझा बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन की रस्म अदायगी की है. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एसआई ऋषभ गुप्ता लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी चौकी इंचार्ज हैं. वह एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट हैं, उनका उपचार चल रहा है. उन्होंने कहा कि लगातार चाइनीज मांझा बिक्री करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे दुकानदारों की खोज की जा रही है जो प्रतिबंधित मांझे की बिक्री कर रहे हैं.

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page