top of page

मेरठ में 4 स्पा सेंटर्स पर हो रही थी जिस्मफरोशी, पड़ गया पुलिस का छापा

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 13 जन॰
  • 2 मिनट पठन

एक साथ चार स्पा सेंटरों पर छापा मारकर 20 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया



मेरठ: पुलिस ने मंगलवार देर शाम एक साथ चार स्पा सेंटरों पर छापा मारकर कार्रवाई करते हुए 20 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ऑनलाइन और व्हाट्सएप के जरिए बुकिंग की जाती थी.

एक साथ चार स्पा सेंटरों पर रेड: मेरठ पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग लोकेशन पर एक साथ कार्रवाई की. अवैध और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर मेरठ पुलिस ने एक साथ चार स्पा सेंटरों पर छापा मारा. एसपी सिटी आयुष विक्रम के निर्देश पर सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी ने शॉप्रिक्स मॉल और गढ़ रोड भारी पुलिस बल के साथ रेड की.

वेब-व्हाट्सएप पर ग्राहकों की बुकिंग: पुलिस टीम सबसे पहले दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल पहुंची. वहीं शहर के मंगल पांडे नगर स्थित दो स्पा सेंटरों के अलावा गढ़ रोड पर ही संचालित एक अन्य स्पा सेंटर पर छापा मारा गया. इस कार्रवाई में कुल चार महिला संचालिकाओं समेत कुल 20 युवतियों को मौके से पुलिस ने हिरासत में लिया. एक युवक को भी भागते हुए पकड़ा गया.

मौके से आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं: एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थीं कि इन स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं. इसके बारे में ये भी इनपुट मिले थे कि व्हाट्सएप के माध्यम से और ऑनलाइन तरीके से बुकिंग करके ग्राहकों को बुलाया जाता था. पुलिस को मौके से आपत्तिजनक तस्वीरें, संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है.

दस्तावेजों और मोबाइल डेटा की जांच: सीओ सिविल लाइन्स अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से अभी पूछताछ की जा रही है. बरामद दस्तावेजों और मोबाइल डेटा की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी. शहर के मंगल पांडेय नगर में रोज वाटर विला सेंटर और ए-वन स्टूडियो फैमिली साल्यूशन के नाम से स्पा सेंटर संचालित हो रहे थे.

जिस्मफरोशी होने की सूचना मिली थी: रोज वाटर विला सेंटर का संचालन करने वाली युवती गाजियाबाद के मोदीनगर की है. वहीं ए-वन स्टूडियो का संचालन मेरठ के श्यामनगर की युवती कर रही थी. दोनों स्पा सेंटरों पर भी आनलाइन ही जिस्मफरोशी चलने की सूचना पर पुलिस ने एक्शन लिया है. सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि शहर के प्रसिद्ध शापरिक्स माल के अंदर युवा यूनिसेफ फैमिली साल्यूशन के नाम से स्पा सेंटर का संचालन हो रहा था.

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार: सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि इसका संचालन सर्वोदय कालोनी निवासी पति पत्नी कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक इस सेंटर पर भी आनलाइन जिस्मफरोशी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. मौके से 20 युवतियों को हिरासत में लेकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट दफ्तर में भेज दिया गया है. यहां सभी से पूछताछ की जा रही है. स्पा सेंटर की आड़ में जो कुछ हो रहा था उसको लेकर संचालकों के खिलाफ संबंधित थानों में कार्रवाई की जा रही है.


 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page