top of page

मेरठ के वैभव व सम्राट ने पूरी की सपा चीफ के मन की मुराद

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 4 जन॰
  • 2 मिनट पठन

अखिलेश यादव ने पहना मेरठ का काला कोट, जानिए क्या है इसकी खासियत



लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आखिरकार मेरठ के विद्यार्थी खादी भंडार में तैयार हुआ काला कोट पहन लिया है. पिछले कई दिनों से लगातार इस कोट को बनाने को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा था. जैसे ही कोट बनकर तैयार हुआ. उसके बाद समाजवादी पार्टी से मेरठ के जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक एवं विद्यार्थी खादी भंडार के ओनर वैभव शर्मा, टेलर वाजिद और सेल्स हैड लोकेश खुराना लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंचे. जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मेरिनो वूल फैब्रिक का बना हुआ काला कोट भेंट किया. जैसे ही अखिलेश यादव ने उस कोट को देखा उन्होंने तुरंत उसको पहन लिया. जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस कोट की काफी प्रशंसा भी की.

दरअसल अखिलेश यादव यह कोट इतना पसद आया कि उन्होंने शनिवार को ही एक वैवाहिक कार्यक्रम में भी इसी कोर्ट को पहनकर शिरकत किया. जिसकी तस्वीर खुद अखिलेश यादव द्वारा अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है. विद्यार्थी खादी भंडार के ओनर के अनुसार अखिलेश यादव को जो कोट भेंट किया गया है. वह मेरिनो वूल कि ऊन से बना हुआ है. जो मेरिनो भेड़़ से प्राप्त किया जाता है. इसकी अगर खासियत की बात की जाए तो यह काफी बेहतर माना जाता है. इसमें जहां नमी होती है. जिसे पहनने वाले को काफी आराम मिलता है. वहीं इसमें जो लफ्फाजी होती है, वह उसे गर्म रखती है. और यह अन्य कोट के मुकाबले काफी हल्का होता है. ठंड के मौसम में इस कपड़े को पहनने में बाद आपको ठंड का एहसास भी नहीं होगा. क्योंकि इसमें काफी गर्मी होती है. इसी के साथ ही नमी को भी यह अपने अंदर समाहित करने में काफी बेहतर माना जाता है. इसी के साथ ही अन्य पहलुओं से इस कपड़े को काफी खास माना जाता है.

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page