top of page

महराजगंज में दरोगा जी ने रिश्वत लेने के लिए चुनी चाय की दुकान, धारा हटाने के चक्कर में धराए गए

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 10 जन॰
  • 2 मिनट पठन

पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया



महराजगंज शहर में शनिवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते सदर कोतवाली क्षेत्र के दारोगा मोहम्मद अशरफ खान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कियादरअसल, पकड़ी खुर्द निवासी सइदुल्लाह पुत्र रियाजुद्दीन ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा घटाने के एवज में दारोगा मोहम्मद अशरफ खान 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं. शिकायत की गोपनीय जांच के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई शनिवार को तय रकम के साथ शिकायतकर्ता को एंटी करप्शन टीम ने दारोगा के पास भेजा

एंटी करप्शन ने बताया कि कोतवाली के समीप पवन स्वीट्स के सामने एक चाय की दुकान को सौदे की जगह चुना गया योजना के मुताबिक एंटी करप्शन टीम के कुछ सदस्य दुकान में ग्राहक बनकर बैठे थे, जबकि अन्य बाहर निगरानी कर रहे थे. टीम की गाड़ी फरेंदा रोड पर पहले से तैनात थी जैसे ही शिकायतकर्ता ने दारोगा को 50 हजार रुपये सौंपे. दारोगा ने पैसे हाथ में लिए, उसी पल टीम ने धावा बोल दिया और दारोगा को गिरफ्तार कर लियादारोगा को रंगे हाथ पकड़ते ही वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई. अचानक हुई इस कार्रवाई को देख दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जुट गई टीम ने दारोगा को पकड़कर फरेंदा रोड में खड़ी वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने दारोगा के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया औऱ रिश्वत की बरामद रकम को भी साक्ष्य के रूप में सील कर दिया

एंटी करप्शन गोरखपुर ट्रैप टीम के इंस्पेक्टर शिव मनोहर यादव ने बताया कि कोतवाली के उप निरीक्षक मोहम्मद अशरफ खान को पचास हजार रुपय घूस लेते समय रंगे हाथ पकड़ा गया है इस मामले में कोतवाली में विधिक कार्रवाई की जा रही है

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page