top of page

मथुरा में व्यापारियों से अवैध वसूली मामले में दरोगा गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 6 दिन पहले
  • 1 मिनट पठन

मथुरा: जैंत थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर शशांक कौशिक पर इलाके के व्यापारियों से दो लाख रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगा था. इस मामले में शनिवार को चौकी प्रभारी को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.

10 जून को शिकायत दर्ज कराई: जानकारी के अनुसार, आगरा दिल्ली राजमार्ग पर बने चार धाम धार्मिक स्थल पर छटीकरा चौकी प्रभारी शशांक कौशिक के खिलाफ व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से अवैध वाहन पार्किंग और चौथ मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी. पूरे प्रकरण की जांच करने के बाद सब इंस्पेक्टर को अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और दो सहयोगी रोहतास उर्फ विशाल, छोटे सोलंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

व्यापारियों से अवैध वसूली के आरोप: जैंत थाना क्षेत्र इलाके के छटीकरा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शशांक कौशिक पर व्यापारियों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया था. इसमें शिकायत की थी कि चौकी प्रभारी द्वारा व्यापारियों को हड़काने और महीनादरी देने के लिए कहा गया था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गोपनीय जांच कराई तो सब इंस्पेक्टर के खिलाफ तथ्य सामने आए और मुकदमा दर्ज करके सब इंस्पेक्टर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया. इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि जैंत थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर शशांक कौशिक द्वारा स्थानीय व्यापारियों से अवैध वसूली का प्रकरण सामने आया था. मामले की जांच कराने के बाद सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ दो आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. आरोपी अलीगढ़ जनपद के रहने वाले हैं. जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page