बाल वीर दिवस पर थाना साहिबाबाद में बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई
- Jantantra Live

- 26 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। समाधान अभियान और इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड कंपनी के संयुक्त तत्वाधान से 'चुप्पी तोड़-हल्ला बोल' कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को वीर बाल दिवस पर साहिबाबाद थाने में बालकों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई जिसमें घनश्याम मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल राजेंद्र नगर के बालकों को वीर शहीदों से संबंधित प्रश्न पूछे गए और अमर शहीदों के द्वारा किए गए महान कार्य को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जीपी भद्रदास अध्यक्ष बाल कल्याण समिति गाजियाबाद मुख्य अतिथि, थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह, और उनकी मिशन शक्ति सहयोगी टीम विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

उन्होंने बालकों को संबोधित करते हुए सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कहा तथा साइबर क्राइम से स्वयं को सुरक्षित रखने के कुछ महत्वपूर्ण नियमों से अवगत कराया और बताया कि यदि कोई अप्रिय घटना का अंदेशा होता है तो तुरंत सूचित करें। समाधान अभियान संस्था की संस्थापक अर्चना अग्निहोत्री ने बच्चों को बाल यौन शोषण से बचाव, पोक्सो एक्ट 2012 की जानकारी दी तथा वीर बाल दिवस के महत्त्व को समझाया। कार्यक्रम में संस्था की मैनेजर दीपा रानी, डॉ उत्कर्ष जय अग्निहोत्री, दिव्यांशु जायसवाल और वहाँ पर उपस्थित सभी लोगों को जानकारी बहुत महत्वपूर्ण लगी।सभी को कार्यक्रम पसंद आया और उन्होंने संस्था के द्वारा किया जा रहे कार्यों की सराहना की ।



टिप्पणियां