बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में गाजियाबाद में प्रदर्शन
- Jantantra Live

- 12 जन॰
- 1 मिनट पठन
आम आदमी पार्टी ने की मांग- जल्द से जल्द कदम उठाए सरकार

गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के साथ प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी ने बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हो रही हत्या को लेकर प्रदर्शन किया. इसी क्रम में गाजियाबाद में घंटाघर पर भी आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से इसे लेकर कदम उठाने की मांग की. आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता तरूणिमा श्रीवास्तव ने कहा, बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है और संगठित रूप से हमले हो रहे हैं. वहीं उनके धार्मिक स्थानों को भी निशाना बनाया जा रहा है. इतना ही नहीं बच्चों और महिलाओं के साथ बर्बरता की जा रही है. यह बेहद दर्दनाक है. इन सारी स्थिति पर केंद्र सरकार मौन है. अगर केंद्र सरकार की तरफ से निर्णायक कदम नहीं उठा गया तो आम आदमी पार्टी आंदोलन को उग्र रूप देगी। जिलाध्यक्ष निमित्त यादव ने कहा, बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की घटनाओं से दिल दहल उठा है, लेकिन केंद्र सरकार आंख मूंद कर बैठी हुई है. भारत सरकार का इस पूरे घटनाक्रम पर मौन रहना बेहद चिंताजनक है. हमारी सरकार से मांग है की बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर जल्द से जल्द कदम उठाए. अगर ये मांग पूरी नहीं होती तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. उनके अलावा जिला महासचिव शैलेश कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी ना मिलने तक भारत और बांग्लादेश के बीच सभी व्यापारिक और कूटनीतिक संबंध समाप्त किए जाएं.



टिप्पणियां