top of page

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता: मंदिर प्रशासन की अपील-5 जनवरी तक ना आएं वृंदावन

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 29 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

मथुरा: नए साल को देखते हुए लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. प्रसिद्ध श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, श्री राधा रमण, राधा दामोदर, प्रेम मंदिर, मां वैष्णो देवी मंदिर, श्रीकृष्ण जन्म स्थान, द्वारकाधीश, बरसाना श्री लाडली राधा रानी मंदिर, कीर्ति मंदिर गोवर्धन और गोकुल मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है. इसके मद्देनजर अब मंदिर प्रशासन ने 5 जनवरी के बाद श्रद्धालुओं से आने की अपील की है. अनुमान लगाया गया है कि नए साल पर मंदिरों में 15 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे. वृंदावन में बढ़ती भीड़ के कारण होटल ढाबा और धर्मशाला की बुकिंग फुल हो चुकी है. फिलहाल गेस्ट हाउस व होटल की ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी गई है.

मंदिर सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में आ रहे हैं. रविवार की देर रात भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की गई है. 5 जनवरी 2026 तक श्रद्धालुओं को वृंदावन ना आने की अपील की गई है. 29 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक संभव हो तो वृंदावन आने से परहेज करें. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इनके आगमन को लेकर प्रशासन ने यातायात और अतिरिक्त वाहन पार्किंग व्यवस्थाएं की हैं. रविवार शाम से भीड़ का अधिक दबाव के चलते मंदिरों की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई हैं. नए साल पर 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है.


 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page