top of page

बदायूं में सिपाही के थप्पड़ से बच्चा हुआ बेहोश, एसपी देहात ने किया सस्पेंड

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 17 जन॰
  • 2 मिनट पठन

बदायूं : बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया में एक छोटे बच्चे पुलिस कर्मी ने थप्पड़ मार दिया. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बिल्सी-वजीरगंज मार्ग पर जाम लगा दिया. परिजनों ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की. मौके पर पहुंचे सीओ बिल्सी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और जाम खुलवाने की कोशिश की. लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अडे़ रहे. करीब दो घंटे तक ग्रामीणों ने जाम खुलने नहीं दिया. मौके पर पहुंचे एसपी देहात ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया और जांच सीओ बिल्सी को सौंपी है.

बिल्सी थाना क्षेत्र के बांस बरौलिया के रहने वाले राजकमल ने आरोप लगाया कि उनका बेटा अपनी टायर पंचर की दुकान पर बैठा था. इसी दौरान बिल्सी थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी आया और मोटरसाइकिल के पहिए में हवा डालने को कहा. जब बच्चे ने हवा डालने से मना किया, तो पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की. जिससे बेटा बेहोश हो गया. परिवार के लोग उसे तुरंत बिल्सी के सरकारी अस्पताल ले गए. परिजनों का आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई. पुलिस द्वारा सुनवाई न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बांस बरौलिया में बिल्सी-वजीरगंज रोड पर जाम लगा दिया और हंगामा किया. सूचना मिलने पर बिल्सी सीओ संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे.

एसपी देहात ह्रदयेश कठेरिया ने बताया, आज शाम ग्राम बांस बरौलिया में एक प्रार्थना पत्र की जांच के लिए पुलिस गई हुई थी. पिता-पुत्र का आपसी पारिवारिक विवाद था. लोगों का कहना है कि एक आरक्षी के द्वारा नाबालिग बच्चे को थप्पड़ मारा गया, इससे वहां पर आक्रोश उत्पन्न हो गया और लोग शोर शराबा करने लगे. इस संदर्भ में प्रार्थना पत्र लिया गया है. आरक्षी है उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है. जांच सीओ बिल्सी को दी गई है.


 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page