फर्रुखाबाद: इश्क से रिश्ते में खटास, कर दिया जीजा के भाई का कत्ल
- Jantantra Live

- 8 जन॰
- 2 मिनट पठन
साले ने बहनोई के भाई का गला घोटकर मौत के घाट उतारा, बहन के लव मैरिज करने से था नाराज, 2 गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद में गुरुवार को साले ने अपने साथियों के साथ मिल कर बहनोई के भाई विक्रम का मफलर से गला घोट कर हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया. परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने काफी खोज बीन के बााद मोहम्मदाबाद क्षेत्र के नीव करोरी अड्डे से शव को बरआमद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और आगे की कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने मीडिया से बताया कि थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम बलीपुर निवासी 22 वर्षीय युवक विक्रम, पुत्र सर्वेश कुमार ने गाँव के ही वलीपुर निवासी रजनेश, पुत्र राजेन्द्र सिंह, प्रशान्त उर्फ कल्लू, पुत्र रामनिवास तथा अंकित, पुत्र प्रमोद कुमार के खिलाफ गुरुवार को हत्या का मुकदमा दर्ज कराया. जिसमें आरोप लगाया की मृतक विक्रम का भाई विकास, आरोपी रजनेश की बहन संजू को भगा कर पूर्व में विवाह लिया था. इसी रंजिश में आरोपी रजनेश नें अपने साथी प्रशांत के साथ मिलकर कार में मफलर से गला घोटकर विक्रम की हत्या कर दी. और शव को मोहम्मदाबाद क्षेत्र में फेंक दिया. पुलिस नें मामले को संज्ञान में लेते हुए, सर्विलांस की मदद से आरोपी रजनेश व प्रशांत उर्फ कल्लू को थाना कमालगंज के नौसारा कुडरी खेड़ा की तरफ जानें वाले मार्ग पर बनी पुलिया से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग की गयी कार को भी बरामद कर लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने आलाकत्ल मफलर भी बरामद किया है. अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार नें बताया की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किये गये है. उनके पास से एक कार व हत्या में प्रयोग किये गये मफलर बरामद हुए हैं.



टिप्पणियां