top of page

प्रयागराज माघ मेला में दूसरे दिन भी आग लगी

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 14 जन॰
  • 1 मिनट पठन

कल्पवासियों ने भाग कर बचाई जान, 2 शिविर जलकर राख



प्रयागराजः संगम नगरी में चल रहे माघ मेले में 24 घंटे में दूसरी बार आग लग गई है. मकर संक्रांति के अवसर सेक्टर काली सड़क मार्ग पर बने श्री बड़े ब्रह्म और छोटे ब्रह्म महाराज के शिविर में भीषण आग लग गई. शिविर में आग भड़कने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची कई दमकल गाड़ियों ने किसी तरह पर काबू पाया. हालांकि तब तक शिविर पूरी तरह जलकर खाक हो गया था.

जानकारी के मुताबिक, श्री बड़े ब्रह्म और छोटे ब्रह्म महाराज के शिविर में देर शाम अचानक आग लग गई. आग लगते ही हल्ला मचा और कल्पवास कर लोग बाहर की तरफ भागे. वहीं, मौके पर तैनात पुलिस वालों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर फाइटर लगातार पानी की बौछार करते हुए लोगों को बाहर निकाला. क्योंकि आग तेजी से फैलने का खतरा था, इसलिए आसपास के शिविरों को भी खाली करा लिया गया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. माघ मेला सीएफओ अनिमेष सिंह ने बताया कि 6.01 बजे श्री बड़े ब्रह्म और छोटे ब्रह्म में आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद वाच टावर से देखा और सीसीटीवी कैमरे में भी आग दिखी. इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा और थोड़ी देर में ही आग पर काबू पा लिया गया. आघ से 2 टेंट पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं. जबकि एक टेंट आंशिक रूप से जला है. बता दें कि एक दिन पहले मंगलवार को सेक्टर 5 भीषण आग लग गई थी, जिसमें शिविर पूरी तरह जलकर खाक हो गया था.

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page