top of page

पूर्वांचल एकता को बढ़ावा देने के लिए लिट्टी-चोखा मिलन समारोह में शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 6 दिन पहले
  • 3 मिनट पठन

डिप्टी सीएम ने कहा-डबल इंजन की सरकार से आया बदलाव, विपक्ष पर बरसे



गाजियाबाद। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचल समाज के भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के लिए रविवार को 'लिट्टी-चोखा मिलन समारोह ' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि रहे। समारोह इंदिरापुरम स्थित सत्यम फार्म हाउस में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग शामिल हुए।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और समाजवादी पार्टी का सत्ता में आना नामुमकिन है। उन्होंने बिहार चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह राजद को हार का सामना करना पड़ा, उसी तरह समाजवादी पार्टी भी 2027 में पराजित होगी। केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का राजनीतिक वजूद अब बहुत सीमित है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास करती है और आने वाले चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।

नोएडा में युवराज की मौत के मामले पर उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और रकळ की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह एक संत हैं और उनके चरणों में प्रणाम किया जाता है। उन्होंने आशा जताई कि विवाद समाप्त होगा और संत संगम स्नान में शामिल होंगे। केशव मौर्य ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं, वह एक संत हैं और उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए. यदि वह किसी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, तो वह उनकी भावना का भी सम्मान करते हैं.

कार्यक्रम के आयोजक, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा ने अपने विस्तृत एवं प्रभावशाली उद्बोधन में कहा कि “बिहार–पूर्वांचल–मिथिलांचल स्नेह मिलन केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारी साझा संस्कृति, आपसी स्नेह और आत्मसम्मान का उत्सव है। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र विविध संस्कृतियों का संगम है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने कहा कि आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, स्मार्ट सड़कें और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को पारदर्शी रूप से मिल रहा है। आयोजन के दौरान 'कटेंगे तो बंटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' जैसे संदेश वाले होर्डिंग भी लगाए गए। समारोह का उद्देश्य सामाजिक मेल-मिलाप के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित बनाए रखना बताया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की लोगों को जानकारी दी और कहा कि उत्तर प्रदेश और देश को खुशहाल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर प्रशांत चौधरी, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिंह सिरोही, रूप चौधरी, एमएलसी सुरेश कश्यप, योगेश त्रिपाठी, डीएन सिंह, विजय मोहन, पूर्व मेयर आशु वर्मा, रीता भाटी, अजय शर्मा, विधायक संजीव शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, बसंत त्यागी, कार्यक्रम में संयोजक और कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, नगर निगम की महापौर सुनीता दयाल, विधायक अजीत पाल सिंह त्यागी, पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल, अजय शर्मा, बलदेव राज शर्मा पार्षद रेखा गोस्वामी, सरदार सिंह भाटी, रवि भाटी, राहुल शर्मा, अशोक भाटी और ट्रांस हिंडन के कई पार्षद, जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सुनील शर्मा पूर्वांचल के नेता डीएन सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने उपमुख्यमंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page