top of page

नोएडा सेक्टर-49 आरडब्लूए ने खाकी का किया सम्मान

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 28 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

नोएडा। आरडब्ल्यूए सेक्टर-49 द्वारा सामुदायिक भवन में ह्यपुलिस सम्मान समारोहह्य का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नोएडा पुलिस के अथक, निष्ठावान और अनुकरणीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था। यह आयोजन नागरिकों और पुलिस के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और सम्मान को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों को तथा अत्यंत अल्प समय में एक बड़ी चोरी का खुलासा कर कीमती सामान की बरामदगी करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए सेक्टर-49 के अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने की। संचालन महासचिव विजय भाटी द्वारा किया गया। संयोजक के रूप में विकास कपूर व शशि शाह रहे। आरडब्ल्यूए सुरक्षा प्रभारी उमेश कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त राकेश प्रताप सिंह व विशिष्ठ अतिथि के रूप में संरक्षक नोएडा सिटीजन फोरम शालिनी सिंह रहीं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पुलिस केवल कानून लागू करने वाली संस्था नहीं है, बल्कि समाज की रीढ़ है, जो दिन-रात, विपरीत परिस्थितियों में भी, नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है। कार्यक्रम के दौरान एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस और नागरिकों के बीच सहयोग ही किसी भी क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का आधार होता है।

उन्होंने आरडब्ल्यूए सेक्टर-49 द्वारा किए गए इस सम्मान समारोह को पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाला बताते हुए नागरिक सहभागिता की सराहना की।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page