नोएडा में प्रोजेक्ट मैनेजर से लूट में 4 बदमाश गिरफ्तार
- Jantantra Live

- 30 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

नोएडा। थाना कासना पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर से कार लूट के मामले में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में मुठभेड़ में पहले सोमवार को कार लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि पूछताछ के आधार पर उनके दो अन्य सहयोगियों को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल बाइक और लूट से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज व नकदी बरामद की है। एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर को थाना कासना पर एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था। वादी ने शिकायत की थी कि गांव चीरसी क्षेत्र में तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी स्विफ्ट कार को लूट लिया था। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को मुठभेड़ में दबोचा जिनकी पहचान अमित उर्फ मुत्तू कसाई निवासी गांव शावली थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलंदशहर और शीलेन्द्र निवासी कानऊ थाना हसायन जिला हाथरस के रूप में हुई ही। पुलिस ने इन दो साथियों को गांव सांवली थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलंदशहर से दबोचा जिनकी पहचान धर्मेन्द्र यादव और अनुराग उर्फ अन्नू के रूप में हुई।



टिप्पणियां