top of page

नोएडा में पेट्रोल-डीजल डिलीवरी वाहन बंद

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 2 जन॰
  • 2 मिनट पठन

वायु प्रदूषण के चलते ई-कॉमर्स डिलीवरी सिस्टम में बड़ा बदलाव किया गया



नोएडा: साल 2026 दस्तक दे चुका है. इस साल नोएडा में ई-कॉमर्स और एग्रीगेटर आधारित डिलीवरी सेवाओं के संचालन में बड़ी तब्दीली हो गई है. 1 जनवरी 2026 से पेट्रोल और डीजल से चलने वाले दो और चार पहिया वाहनों पर ई-कॉमर्स डिलीवरी के लिए रोक लगा दी गई है. अब शहर में ऑनलाइन ऑर्डर डिलीवरी का काम केवल इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों के जरिए ही किया जा सकेगा. यह फैसला कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के निर्देश पर लिया गया है.

हालांकि, दो पहिया वाहनों को इसपर छूट दी गई है. यानी ओला रैपिडो और जोमैटो जैसी सेवाओं में हर प्रकार के दो पहिया वाहन यथावत संचालित होते रहेंगे. लेकिन चार और तीन पहिया वाहनों में सिर्फ सीएनजी, ईवी और हाइब्रिड वाहन ही शामिल हो सकेंगे. ऐसे में जो काफिले के पुराने ऐसे वाहन हैं उन्हें काफिले से हटाया जाएगा. यह निर्णय सरकार ने प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से लिया है, जो कि एक जनवरी से प्रभावित किया गया. आरटीओ प्रवर्तन डॉ. सियाराम वर्मा ने इस मामले को लेकर वीडियो जारी कर जानकारी दी. यह नियम उन सभी कंपनियों पर लागू है जो पैसेंजर सेवा देती हैं या सामान की डिलीवरी करती हैं. 1 जनवरी 2026 से लागू यह नियम सीधे तौर पर गिग इकोनॉमी और एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म्स के संचालन के तरीकों को बदल देगा. नियम के अनुसार अब केवल CNG या इलेक्ट्रिक वाहनों को ही इन कंपनियों के साथ अनुबंध करने की अनुमति होगी. दोपहिया वाहनों को अभी इस दायरे से बाहर रखा गया है, लेकिन कारों और कमर्शियल वाहनों के लिए पेट्रोल का सफर अब खत्म हो गया है. परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है कि यदि कोई भी पेट्रोल वाहन इन सेवाओं में लिप्त पाया गया, तो कंपनी और मालिक दोनों के खिलाफ दंडात्मक और प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारियों का कहना है कि ई-कॉमर्स डिलीवरी वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण शहर में वायु प्रदूषण और ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा था. डीजल और पेट्रोल वाहनों से धुआं निकलता है. ऐसे में यह सख्त कदम उठाया गया है. इस फैसले से नोएडा में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा और वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है.


 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page