top of page

नोएडा में तार का बंडल चोरी करने वाले चार इलेक्ट्रीशियन पकड़े

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 12 जन॰
  • 1 मिनट पठन

नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने निजी कॉलेज से वायर चोरी करने के आरोपी इलेक्ट्रीशियन समेत चार लोगों को रविवार को शारदा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी सुल्तान (30), आदिल (30) व दक्ष (19) व फरीदाबाद हरियाणा निवासी नसीम खान उर्फ शकील (40) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से कॉलेज से चोरी 40 बंडल वायर (बिलजी के तार) व घटना में प्रयुक्त कार बरामद बरामद की है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि बीते दिन कॉलेज प्रबंधन ने जांच के दौरान तार चोरी होने की जानकारी लगने पर कोतवाली में शिकायत की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि वारदात को कॉलेज में ही काम करने वाले इलेक्ट्रीशियन ने अंजाम दिया है। आरोपी सुल्तान का आपराधिक इतिहास मिला है। उसके खिलाफ मेरठ के थाने में चोरी, आबकारी और आयुध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज थे। आरोपी चोरी के तार को बेचकर अपना खर्च चलाना चाहते थे। लेकिन इससे पहले ही पकड़े गए। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page