top of page

नोएडा में जुड़वा भाई समेत 4 चोर गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 5 जन॰
  • 2 मिनट पठन

एक जैसे कपड़े पहनकर एक चोरी करता दूसरा दुकान पर बैठता, 15 दोपहिया वाहन सहित भारी मात्रा में पार्ट्स भी बरामद



नोएडा। नोएडा की थाना फेज-1 पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को सेक्टर-14ए से पास से गिरफ्तार किया। इनके नाम शादाब उर्फ रुतबा, अरमान उर्फ सुट्टा, उलमान और विजय है। ये सभी वाहन चोर है। इसमें अरमान और उलमान जुड़वां भाई है। इनकी शक्ल, कद व काठी हूबहू मिलती है। इसी का लाभ उठाते हुए चोरियों को अंजाम देत थे।

दरअसल नोएडा के थाना फेज 1 पुलिस ने 2 व्हीलर्स की चोरी करने वाले एक गिरोह का पदार्फाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 15 दोपहिया वाहन सहित भारी मात्रा में 2 व्हीलर्स के पार्ट्स भी बरामद किए हैं। बरामद किए गए माल की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को पुलिस ने नोएडा सेक्टर-14ए के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्त में लिया। आरोपियों की पहचान शादाब उर्फ रुतबा, अरमान उर्फ सुट्टा, उलमान और विजय के रूप में की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार कि गए शातिरों के पास से चोरी की 15 मोटरसाइकिल और स्कूटर के अलावा मोटरसाइकिल की 12 टंकी, 5 साइलेंसर, 5 मुखोटे, 4 मडगार्ड और 2 टायर रिम भी बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरोह के बारे में बताते हुए कहा कि आरोपी अरमान उर्फ सुट्टा और उलमान दोनो हमशकल जुड़वा भाई हैं। दोनों एक जैसे कपड़े पहनकर अदला-बदली करते थे, जिससे उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता था। इनमें से एक भाई दुकान पर बैठता था, जबकि दूसरा उसी दौरान चोरी की घटना को अंजाम देता था। ये चोरी के वाहनों को कटवाकर उनके पार्ट्स बेचते थे।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page