top of page

नोएडा में इनामी लुटेरे पति-पत्नी और भाई गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 25 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

ग्रेटर नोएडा में कार लूट गिरोह का भंडाफोड़, तमंचा बरामद



नोएडा। ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित तीन इनामी लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पति-पत्नी और भाई शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

थाना सूरजपुर पुलिस और सर्विलांस टीम के संयुक्त अभियान में गैंग लीडर बिट्टू उर्फ प्रवेश कसाना और उसकी पत्नी सपना को 130 मीटर रोड से गिरफ्तार किया गया। बिट्टू उर्फ प्रवेश कसाना गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के भूपखेड़ी गांव का निवासी है। गैंग लीडर के भाई शिवम कसाना को रात में मिग्सन विलासा गोलचक्कर के पास से पकड़ा गया।

सूरजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सड़क पर चलती कारों और अन्य वाहनों को निशाना बनाता था। वे चालक को बंधक बनाकर कार और उसमें रखा सामान लूट लेते थे। लूटा गया सामान सपना कसाना को सौंप दिया जाता था, जो बाद में उसे बेच देती थी। इसके बाद सभी सदस्य लूटे गए माल और पैसे आपस में बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार, ये तीनों आरोपी सूरजपुर थाना क्षेत्र में पहले भी लूट की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। इन्होंने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी दर्जनों लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने आरोपी बिट्टू उर्फ प्रवेश कसाना पर 25 हजार रुपये और शिवम कसाना व सपना कसाना की गिरफ्तारी पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page