top of page

नोएडा: प्रेम प्रसंग में जीजा-साली ने जान दी

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 25 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

नोएडा। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड के धूममानिकपुर बाइपास के समीप सड़क के किनारे जीजा साली ने जहर खा लिया । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर युवती की मौत हो गई। युवक की ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में पहुंचने पर मौत हो गई । घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गाजियाबाद जनपद के उजैडा गांव में आशीष 32 परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर पर मेरठ के गांव पथौली निवासी अंशिका 19 आई हुई थी । जो आशीष के रिश्ते में साली लगती है। दोनों का आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था । वह बुधवार को अपने घर से दोनों आगे पीछे निकले थे। वहां से गाजियाबाद आने के बाद दोनों को शाम हो गई। उसके बाद वह किसी तरह बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड के धूममानिकपुर बाइपास पर पहुंचे। वहां पर किसी बात को लेकर दोनों की अनबन हो गई। और दोनों ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद सड़क के किनारे बेहोश होकर गिर गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में बादलपुर स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर युवती की मौत हो गई। तथा युवक को हालत बिगड़ने पर ग्रेटर नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर उपचार के दौरान युवक की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों द्वारा कार्रवाई न किए जाने को लेकर पुलिस को शिकायत नहीं दी और कार्रवाई न करने का आश्वासन देकर मृतक दोनों के शवों को ले लिया गया। पुलिस ने शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page