top of page

नोएडा के डंपिंग यार्ड में कूड़े के ढेर से मिला युवती का शव, इलाके में मचा हड़कंप

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 28 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

नोएडा। सेक्टर-142 में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां डंपिंग यार्ड (कूड़े के ढेर) में एक बड़े पार्सल बैग में युवती का शव मिला। शव की हालत देखकर पुलिस को बेरहमी से हत्या की आशंका हुई। युवती के हाथ-पैर बंधे हुए थे और चेहरे पर जलने के गहरे निशान थे। ऐसा लग रहा है कि हत्यारे ने तड़पा-तड़पाकर मार डाला और पहचान छिपाने के लिए चेहरा जलाने की कोशिश की।

घटना 28 दिसंबर 2025 रविवार सुबह की है। सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा बीनने आए कुछ लोग बैग देखकर रुके। बैग से बदबू आ रही थी। जब उन्होंने बैग खोला तो अंदर युवती का शव देखकर डर गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सेक्टर-142 पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। शव की हालत इतनी खराब है कि अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। चेहरा जलने और अन्य निशानों के कारण शिनाख्त मुश्किल हो रही है। पुलिस ने आसपास के सभी थानों और जिलों से संपर्क किया है। गुमशुदगी की रिपोर्ट्स चेक की जा रही हैं। साथ ही आस-पास के उउळश् फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हत्यारे तक पहुंचा जा सके। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और की गई और शव को सबूत मिटाने के इरादे से यहां फेंका गया। हाथ-पैर बांधने से साफ है कि युवती को बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया। चेहरा जलाने की कोशिश पहचान मिटाने के लिए की गई लगती है। फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है, जो हत्या के तरीके और समय के बारे में ज्यादा बताएगी। पुलिस ने कई टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष शुक्ला ने बताया कि युवती के चेहरे पर जलने के निशान थे. उसकी उम्र करीब 22 से 25 साल के बीच है. शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. शव डंपिंग यार्ड तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस फिलहाल कई बिंदुओं पर काम कर रही है

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page