top of page

नए साल के जश्न में गाजियाबाद ने तोड़े शराब बिक्री के सारे रिकॉर्ड

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 2 जन॰
  • 2 मिनट पठन

सिर्फ दो दिन में गटक गए 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब



गाजियाबाद: नए साल के जश्न पर गाजियाबाद के लोगों ने जमकर जाम छलकाए. नए साल पर शराब की बिक्री ने पुराने तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए. 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को गाजियाबाद के लोग 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब गटक गए. नए साल पर बियर, व्हिस्की, रम और वाइन के साथ देसी शराब की भी काफी मांग देखी गई. मिली जानकारी के मुताबिक पिछले साल इन दिनों में शराब की बिक्री तकरीबन 11 करोड़ की हुई थी. हालांकि, नए साल पर शराब की बिक्री से सरकार को भी राजस्व के तौर पर फायदा हुआ है.

जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह के मुताबिक, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए 70 अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए थे. जिले में कुल 463 शराब की दुकानें संचालित है. जिसमें देसी शराब की दुकान और मॉडल शॉप शामिल है. इन सभी दुकानों पर शराब की बिक्री होती है. दिसंबर 2025 में कुल 170 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है. त्योहारी सीजन, न्यू ईयर और विशेष अवसरों पर शराब की बिक्री बढ़ जाती है. नये साल पर अवैध रूप से शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए आबकारी विभाग द्वारा टीमों का गठन किया गया था. टीमों द्वारा ऐसी तमाम क्षेत्रों में छापेमारी की गई जहां पर अवैध रूप से शराब परोसे जाने की संभावना अधिक थी. गाजियाबाद की राजनगर डिस्टिक सेंटर इलाके में दो रेस्टोरेंट पर आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. नए साल के जश्न में रेस्टोरेंट द्वारा अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी.

आबकारी विभाग से मिली जानकारी की मुताबिक, साल 2025 में गाजियाबाद में तकरीबन 2000 करोड़ की शराब की बिक्री होने का अनुमान है. हालांकि, शराब पीने के मामले में गाजियाबाद के लोग नोएडा वालों से पीछे रह गए. नोएडा के लोग तकरीबन 35 करोड रुपए की शराब गटक गए.


 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page