top of page

दिल्ली में फर्जी डिग्री और प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के 7 जालसाज गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 5 दिन पहले
  • 2 मिनट पठन

नई दिल्ली। दिल्ली के गोविंदपुरी थाने की पुलिस टीम ने फर्जी डिग्री और प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है वहीं इस पूरे मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को इनके पास से करीब 2,79,000 रुपए नगद 31 मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। वहीं इस पूरे मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इस पूरे मामले में साउथ ईस्ट के एडिशनल डीसीपी जसबीर सिंह ने बताया कहा कि दक्षिण पूर्वी जिले के थाना गोविंदपुरी की पुलिस टीम ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो बड़े पैमाने पर फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने के धंधे में शामिल था। इस कार्रवाई में पुलिस ने सात जालसाजों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को थाना गोविंदपुरी को गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदपुरी के रविदास मार्ग स्थित एक फ्लैट के दूसरी मंजिल में फर्जी डिग्री जारी करने वाला एक बड़ा रैकेट चल रहा है सूचना मिलते ही एडिशनल डीसीपी जसवीर सिंह और एसीपी कालकाजी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई और छापेमारी की गई। देखा गया कि वहां फर्जी डिग्री बनाने का काम सक्रिय रूप से चल रहा था। पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान संजीव कुमार मौर्य, जनक नेउपाने, किशन कुमार, विक्की कुमार झा, आशीष थपलियाल, आकाश कुमार और संजय आर्य जो दिल्ली के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं। यह सभी आरोपी महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी नामक एक पूरी तरह से फर्जी संस्थान के नाम पर पिछली तारीख की डिग्रियां और माइग्रेशन सर्टिफिकेट बेचते थे। फर्जी फैकल्टी से इन्हें बात कराया जाता था जो संस्थान का आधिकारिक फैकल्टी बन कर बात क लोगों को अपने झांसे में लेता था। आरोपियों ने वर्क इंडिया जैसे एप के जरिए अपना स्टाफ भर्ती कर विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों का डाटा थर्ड पार्टी से प्राप्त कर उन्हें निशाना बनाया करते थे। एडिशनल डीसीपी जसवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 279000 कैश,दो लैपटॉप, डिग्री छापने के लिए दो प्रिंटर ,एक वाईफाई राउटर, 31 मोबाइल फोन और भारी मात्रा में फर्जी डिग्रियां अंक तालिकाएं कोड पेपर और पीड़ितों के विवरण वाले रजिस्टर बरामद किया है।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page