दिल्ली में चोरी की फर्जी साजिश का भंडाफोड़, कम्पनी के 2 कर्मचारी गिरफ्तार
- Jantantra Live

- 8 जन॰
- 2 मिनट पठन

नई दिल्ली। दक्षिण पूर्वी जिले के थाना कालिंदी कुंज और नारकोटिक्स स्क्वायड की टीम ने एक सोची समझी फर्जी चोरी की साजिश का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक निजी कंपनी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कंपनी के लाखों रुपए हड़पने के नियत से चोरी की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपियों की पहचान रामू और अनुज के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाले हैं. चोरी की फर्जी साजिश का भंडाफोड़ करते हुए साउथ ईस्ट जिले के एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को दिशा कॉन्ट्रैक्ट प्राइवेट लिमिटेड के अकाउंट मैनेजर विकास शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी कंपनी के दो कर्मचारियों ने 15 लाख की चोरी की झूठी सूचना देकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है. जांच में सामने आया कि 3 जनवरी 2026 को कंपनी के फील्ड बॉय रामू ने थाना कालिंदी कुंज में एक ई-एफआईआर दर्ज कराई थी. उसने आरोप लगाया था कि जब वह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रुका था, तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने कंपनी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली और रामू ने दावा किया की मोटरसाइकिल के हैंडल पर 15 लाख नगद से भरा बैग भी लटका हुआ था. शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी कंपनी का एक अन्य कर्मचारी अनुज भी इस दोपहर से लापता हो गया है और उसका फोन बंद आने लगा. पुलिस पूछताछ के दौरान रामू के बयानों में कई विरोधाभास पाए गए तथ्यों के सत्यापन के बाद थाना कालिंदी कुंज में बीएनएस की धारा के तहत आपराधिक साजिश और गबन का मामला दर्ज किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी सरिता विहार के पर्यवेक्षण में और थाना प्रभारी कालिंदी कुंज और एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड के प्रभारी इंस्पेक्टर विष्णु दत्त के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया. तकनीकी निगरानी जमीनी खुफिया जानकारी और निरंतर फील्ड वर्क के माध्यम से पुलिस टीमों ने आरोपियों की आवाजाही पर नजर रखी, इस सुनियोजित परिणाम स्वरुप दोनों आरोपियों को पकड़ा गया और उनके पास से 14.5 लाख रुपये नगद बैग सहित कंपनी की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया.



टिप्पणियां