दिल्ली में खुलेगा एक और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल
- Jantantra Live

- 6 दिन पहले
- 2 मिनट पठन
द्वारका में अस्पताल के लिए जमीन देगा डीडीए

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार लगातार राजधानी के स्वास्थ्य ढांचे को सुधारने का दावा कर रही है. साथ ही इस दिशा में सरकार प्रयास भी कर रही है जो नजर आने भी लगे हैं. इसी क्रम में द्वारका में एक और मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल खुलने का रास्ता साफ हो गया है. दरअसल, दिल्ली के बाहरी इलाके में तेजी से विकसित हो रहे द्वारका उप नगर के सेक्टर-9 में खुलने वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण डीडीए 27 जनवरी को स्विस चैलेंज प्रोसेस के आधार पर प्री बिड कॉन्फ्रेंस कर रहा है. स्टेकहोल्डरों की यह कंसल्टेशन हाइब्रिड मोड पर होगी.
डीडीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार द्वारका के सेक्टर-9 में 3.7 हेक्टेयर जमीन इस अस्पताल के लिए लीज पर दी जा रही है. अस्पताल लाइसेंस फीस बेस के आधार पर बनेगा. डीडीए अधिकारी के अनुसार इस खाली जगह का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा. हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरेगा और डीडीए को रेवेन्यू भी मिलेगा. इसी वजह से डीडीए ने जमीन को लीज पर देने का फैसला किया है.
यह है अस्पताल का प्रोजेक्ट :डीडीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 9.143 एकड़ जमीन पर अस्पताल बनेगा. मास्टर प्लान 2021 के अनुसार इस जमीन का लैंड यूज पब्लिक और सेमी पब्लिक है. यह जमीन खाली है और इस पर कोई अतिक्रमण नहीं है. इसमें मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 5% अधिक ग्राउंड कवरेज शामिल नहीं है. इस प्रोजेक्ट के लिए शुरूआत में लाइसेंस पीरियड 40 साल का होगा, जिसके बाद में 20 साल और बढ़ाया जा सकता है.
डीडीए के अनुसार इसका मकसद फंड जनरेट करना :
स्टेकहोल्डर को अपने प्रपोजल में यह भी बताना होगा कि वह इंडिया में कितने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑपरेट कर रहे हैं. साथ ही यह भी बताना होगा कि वह देश भर में ऑपरेशनल कितने बेड चला रहे हैं . डीडीए के अनुसार इसका मकसद फंड जनरेट करना है और इस फंड का इस्तेमाल डीडीए अपने सब्सिडाइज प्रोजेक्ट और अनधिकृत सेटलमेंट के लिए करेगा. जानकारी के अनुसार अस्पताल करीब 600 बेड का होगा.क्या है द्वारका के सेक्टर-9 की स्थिति :अगर सेक्टर 9 के आसपास अभी हेल्थ सुविधा काफी हैं. साइट की कनेक्टिविटी अच्छी है. और इस अस्पताल के आसपास कई समिति और बड़ा रेजिडेंशि है. मौजूदा भौगोलिक स्थिति की बात करें तो यह एरिया हेल्थ सुविधाओं को बढ़ाने के लिए काफी मुफीद है. साथ ही एयरपोर्ट के नजदीक होने की वजह से यहां इंटरनेशनल मरीजों के आने की भी काफी संभावना है. सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन के भी यह काफी नजदीक है.



टिप्पणियां