दिल्ली: नंदनगरी में चोरी के गहनों और इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत दो सेंधमार धरे
- Jantantra Live

- 9 जन॰
- 1 मिनट पठन

पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली की नंद नगरी पुलिस ने सेंधमारी के एक मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोने-चांदी के गहने और चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के मुताबिक, मामले में गुरुवार रात को नंद नगरी के ई-ब्लॉक निवासी शिकायतकर्ता रविंदर कुमार ने उनके घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि अज्ञात चोर उनके घर से एक एलसीडी टीवी, एक होम थिएटर और सोने चांदी के गहने वाली एक तिजोरी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय सूत्रों की मदद से दोनों आरोपियों 32 वर्षीय आरिफ और 28 वर्षीय इरफान उर्फ इमरान की पहचान करके दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक स्कूटी, होम थिएटर, एलसीडी टीवी और सोने चांदी के गहने बरामद हुए। बाद में की गई रेड में पुलिस ने एक मंगलसूत्र का पेंडेंट और सोने के झुमके की जोड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अरीफ पहले भी दो मामलों में चोरी और झपटमारी में लिप्त रह चुका है, जबकि आरोपी इरफान के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज रहा है।



टिप्पणियां