top of page

दिल्ली के अक्षरधाम खेल परिसर में पहली बार जीएसटी कप 2026 आयोजित

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 4 जन॰
  • 2 मिनट पठन

गाजियाबाद सीजीएसटी कमिश्नर संजय लावण्या ने किया शुभारंभ, मेरठ की शानदार जीत



नई दिल्ली। दिल्ली के अक्षरधाम खेल परिसर स्थित क्रिकेट ग्राउंड में पहली बार जीएसटी कप 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस नॉकआउट आधारित क्रिकेट टूनार्मेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीजीएसटी कमिश्नर, गाजियाबाद संजय लावण्या द्वारा टॉस कराकर किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन अमावस्या फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

टॉस के अवसर पर सीजीएसटी कमिश्नर, गाजियाबाद संजय लावण्या ने कहा कि अगले वर्ष जीएसटी कप में भारत के सभी जोन की टीमें शामिल की जाएंगी, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच आपसी तालमेल, सौहार्द और टीम भावना को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि खेल से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और यह आयोजन प्रधानमंत्री के 'खेलो इंडिया' अभियान की भावना के अनुरूप है, जिसमें जीएसटी कप भी सक्रिय भागीदार बनेगा। मैच में जीएसटी मेरठ टीम के कप्तान ज्ञान सरोवर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीजीएसटी मेरठ ने 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कस्टम दिल्ली की टीम 119 रन पर आलआउट हो गई।

इस प्रकार सीजीएसटी मेरठ ने 42 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए अमित को मैन आफ द मैच चुना गया। आयोजक राजीव निशाना ने बताया कि जीएसटी कप 2026 नॉकआउट बेस पर खेला जाएगा और इसमें कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। मैच को सफल बनाने में नारायणा हेल्थ का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस मौके पर नारायण हेल्थ की ओर से खिलाड़ियों के स्वाद की जांच का शिविर भी लगाया गया, जिससे खिलाड़ियों की सेहत व फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया गया। यह टूर्नामेंट खेल के माध्यम से स्वास्थ्य, एकता और सकारात्मक प्रशासनिक संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page