top of page

दिल्ली की 11 अनधिकृत कालोनियों में सीवर लाइन जनता को समर्पित

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 17 जन॰
  • 2 मिनट पठन

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने जवाहर पार्क में अंबेडकर नगर और देवली में किया उद्घाटन



नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आज अंबेडकर नगर और देवली विधानसभा की 11 अनधिकृत कॉलोनियों में नई सीवर लाइन का उद्घाटन किया. इस मौके पर दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर बिधूड़ी और महरौली विधायक गजेंद्र यादव और भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे. यमुना के जल प्रवाह बढ़ाने के सवाल पर बोले प्रवेश वर्मा : दिल्ली सरकार के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने यमुना के जल प्रवाह बढ़ाने के सवाल पर बताया कि हिमाचल प्रदेश में तीन डैम बनाए जा रहे हैं, जिन पर काम जारी है. दिल्ली, हरियाणा और यूपी अपने-अपने हिस्से का खर्च दे रहे हैं. हिमाचल से 125 एमजीडी अतिरिक्त पानी को लेकर बातचीत चल रही है, जल्द ही दिल्ली को और पानी मिलेगा.

निरीक्षण के दौरान संगम विहार शूटिंग रेंज रोड पर पीडब्ल्यूडी के द्वारा 114 करोड़ के होने वाले विकास कार्यों का निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले सरकार ने अंबेडकरनगर विधानसभा, देवली विधानसभा, संगम विहार विधानसभा और तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र में लोगों की नाली की, पानी की सड़क की कई मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया लेकिन अब सभी विधानसभा में अलग-अलग पीडब्ल्यूडी के द्वारा राशि आवंटित की गई है जिसमें संगम विहार विधानसभा क्षेत्र को भी 114 करोड रुपए विकास कार्य के लिए दिए गए हैं.

दक्षिणी दिल्ली के सांसद और यहां के जो भी भाजपा विधायक है लगातार लोगों की जन सुविधाओं के लिए हमसे अलग-अलग राशि मांगते हैं और हम उन्हें डेवलपमेंट के लिए हमेशा वह राशि प्रदान करते हैं.दिल्ली सरकार का 4 साल बीतने दीजिए आप लोगों को दिल्ली सरकार के द्वारा किए गए सभी कार्य जमीन पर दिखने लगेंगे. वही मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा ने ITO से सराय काले खां, आश्रम, लाजपत नगर, मूलचंद, चिराग दिल्ली, IIT दिल्ली और R K पुरम तक के प्रमुख हिस्सों का जायजा लिया.'गवर्नमेंट ऑन व्हील्स': यह एक पहल है जिसके तहत मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी बस में मिलकर जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की जांच करते हैं ताकि फाइलों और ज़मीनी हकीकत के बीच का अंतर पता चले.वही उन्होंने अधिकारियों को अधूरे काम, गुणवत्ता में कमी और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय के मुद्दों को तुरंत ठीक करने का आदेश दिया.


 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page