top of page

दिल्ली एम्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कर दिखाया कैंसर का उपचार

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 24 जन॰
  • 2 मिनट पठन

स्टेज-IV कैंसर से जूझ रही महिला को मिला नया जीवन



नई दिल्ली। दिल्ली के एम्स अस्पताल से एक ऐसी खबर, जिसने मेडिकल साइंस की ताकत को फिर साबित कर दिया है. जहां स्टेज-IV कोलन कैंसर से पीड़ित एक महिला के पेट से करीब बीस किलो का ट्यूमर निकालकर डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई है. कई अस्पतालों से इलाज कराकर निराश हो चुकी इस महिला को आखिरकार एम्स में नई जिंदगी मिली. पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की रहने वाली 42 वर्षीय मुनमुन झा,स्टेज-IV कोलन कैंसर से पीड़ित थीं, कैंसर शरीर के कई हिस्सों में फैल चुका था, पेट में गंभीर सूजन,चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया था, कई बड़े अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन हर जगह से निराशा ही हाथ लगी.

आखिरकार उम्मीद लेकर मुनमुन झा पहुंचीं देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, एम्स दिल्ली यहां प्रोफेसर डॉ. एम.डी. रे और उनकी विशेषज्ञ टीम ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन की योजना बनाई. 12 जनवरी 2026 को दो चरणों में सर्जरी की गई, करीब 19.9 किलो वजनी विशाल ट्यूमर को पूरी तरह शरीर से बाहर निकाला गया, इसके बाद 15 जनवरी को की गई HIPEC सर्जरी, जिसमें पेट के अंदर गर्म कीमोथेरेपी दवाओं से कैंसर की कोशिकाओं को खत्म किया गया, यह सर्जरी इतनी जटिल थी कि कई घंटे तक डॉक्टरों की टीम ऑपरेशन थिएटर में डटी रही. अब मुनमुन झा पूरी तरह स्वस्थ हैं. अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन जी रही हैं. स्टेज-IV कैंसर में जहां अक्सर मरीज और परिवार उम्मीद छोड़ देते हैं. वहीं एम्स के डॉक्टरों ने यह साबित कर दिया कि आज के दौर में एडवांस तकनीक और विशेषज्ञता से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है. एम्स अस्पताल की यह सफलता उन हजारों कैंसर मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण है,जो गंभीर बीमारी के बावजूद हार मान चुके हैं.

AIIMS के वरिष्ठ सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. एम.डी. रे. बताते हैं, "मरीज स्टेज-फोर कोलन कैंसर में थीं और ट्यूमर काफी बड़ा हो चुका था, ऐसे मामलों में रिस्क बहुत ज्यादा होता है लेकिन टीम वर्क और एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से हम ट्यूमर पूरी तरह निकाल पाए. HIPEC तकनीक से पेट के अंदर बची हुई कैंसर कोशिकाओं को खत्म किया गया. अब मरीज पूरी तरह रिकवर कर रही हैं, और यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है.”

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page