top of page

ताज साहित्य उत्सव में पहुंचे राजपाल यादव बोले- आगरा तो मेरा कुल धाम

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 10 जन॰
  • 1 मिनट पठन

आगरा : दो दिवसीय इंटरनेशनल ताज साहित्य उत्सव 2026 का शनिवार को शुभारंभ हुआ. इस दौरान फिल्म अभिनेता राजपाल यादव बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे. जीडी गोयनका साहित्य अकादमी की ओर से राजपाल यादव को ‘गोयनका साहित्य रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया.

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने कहा, मेरे तीनों धाम उत्तर प्रदेश में ही हैं. मैंने 11-12 साल की उम्र से ही अभिनय करना शुरू कर दिया था. मैंने नुक्कड नाटक किए. ढपली भी बजाई. आज मैंने रंगमंच, टेलीविजन और सिनेमा समेत अन्य विधा में लगभग 500 किरदार निभाए हैं. अगर मुझे 500 बार और जन्म लेने का मौका मिले तो मैं हमेशा कलाकार बनकर ही आपकी सेवा करना चाहूंगा.

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने कहा, मैं आगरा कई बार आ चुका हूं. क्योंकि आगरा हमारा कुल धाम है, मथुरा-वृन्दावन धाम, वो यहीं पास में है. आगरा दोनों तरह के इलाज करता है. मैं दुआ करता हूं कि आप सबको यहां से अच्छा इलाज मिले. उन्होंने कहा, हम सब इस जीवन के रंगमंच के एक पात्र हैं. दो तरह के पात्र होते हैं. कुपात्र और सुपात्र होते हैं. हम सबको सुपात्र बनके अपने और अपने परिवार की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए. मैं एक ही बात कहना चाहता हूं कि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो.

गीत, गलज और शायरी की महफिल सजी : इंटरनेशनल ताज साहित्य उत्सव 2026 में गीत, गजल और शायरी की महफिल सजी. जिसमें कुमार मनोज, मनु वैशाली, दीपा सैनी, अंजू सिंह, मालविका हरिओम, सपना मूलचंदानी और राज कौशिक, अभिसार गीता शुक्ला और अंजु जैन ने अपनी कविताएं, शायरी, गजल और कलाम सुनाएं.

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page