गोरखपुर में 13 साल की लड़की से चार लोगों ने किया रेप, प्रेमी होटल में छोड़कर भागा
- Jantantra Live

- 6 दिन पहले
- 3 मिनट पठन
पीड़िता 20 दिन बाद बरामद, तीन आरोपियों गिरफ्तार, प्रेमी हिरासत में

गोरखपुर : 13 साल की लड़की से होटल में रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने 20 दिन बाद लड़की को बरामद किया है. लड़की का आरोप है कि चार लोगों ने रेप किया है. नाबालिग प्रेमी ने आठ दिन तक रेप किया और होटल में छोड़कर भाग गया. फिर होटल मालिक और मैनेजर ने भी रेप किया. इसके बाद स्पा सेंटर को बेच दिया. स्पा सेंटर में मैनेजर ने भी रेप किया. पीड़िता ने गोरखनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लिया है. सोमवार को पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराएगी.
एक जनवरी को प्रेमी के साथ गई थी : एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया, पीड़िता गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली है. एक जनवरी को 15 साल के प्रेमी के साथ घर से चली गई थी. घरवाले उसे तलाश कर रहे थे. पांच जनवरी को परिवार वालों ने गोरखनाथ थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस लड़की की तलाश में जुटी थी. 20 जनवरी को लड़की की लोकेशन नौसढ़ में मिली. लड़की को होटल से बरामद कर परिवार को सौंप दिया गया. लड़की घर पहुंची तो मां को आपबीती बताई. इसके बाद मां गोरखनाथ थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया.
दवा देकर करते रेप : एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया, पीड़िता की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि आठ दिन तक बेटी नाबालिग प्रेमी के साथ होटल में थी. प्रेमी ने उसके साथ रेप किया और छोड़कर फरार हो गया. लड़की के बारे में होटल के मालिक और मैनेजर को पता चला तो दोनों ने उसके साथ गलत काम किया. पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि होटल मालिक और मैनेजर ने उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती की. तबीयत खराब हुई तो दवा देकर रेप करते रहे. इसके बाद ग्रीन डायमंड एंड ब्यूटी स्पा सेंटर को बेच दिया. स्पा में संचालक ने रेप किया.
6 महीने से प्रेमी के संपर्क में थी : एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया, पीड़िता की मां की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने होटल मालिक अभय सिंह, होटल मैनेजर आदर्श पांडये, ग्रीन डायमंड एंड ब्यूटी स्पा सेंटर के संचालक अंकित को गिरफ्तार किया गया है. प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. नाबालिग प्रेमी शाहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. किशोरी से 6 महीने से संपर्क में था.
तबीयत बिगड़ने पर नौसढ़ होटल में लाए : आरोप है कि प्रेमी पांच जनवरी को लड़की को गीडा क्षेत्र के एक होटल में लेकर पहुंचा था. तीन दिनों तक दोनों साथ रहे. यहां वह लड़की के साथ रेप किया. फिर अचानक वहां से गायब हो गया. होटल में लड़की के अकेले होने की जानकारी मिलने पर होटल मालिक और मैनेजर ने भी उसके साथ रेप किया. इसके बाद होटल मालिक ने स्पा सेंटर को लड़की बेच दी. आरोप है कि यहां स्पा के मैनेजर ने लड़की के साथ रेप किया. यहां भी उसकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उसे नौसढ़ स्थित एक होटल लाया गया.
नौसढ़ में मिली थी लोकेशन : एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया, 20 दिन बाद लड़की को बरामद किया गया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ अन्य धाराएं जोड़ी जाएंगी. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी किडनैपिंग और शोषण के तहत की गई है.



टिप्पणियां