top of page

गाजियाबाद: हम तुम रोड की बदहाली के खिलाफ सात सोसाइटियों का धरना प्रदर्शन

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 28 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में हम तुम रोड की अत्यंत जर्जर, अव्यवस्थित और जानलेवा स्थिति के विरोध में रविवार को क्षेत्र की सात प्रमुख सोसाइटियों के निवासियों ने एकजुट होकर रोड शो निकालकर धरना दिया। इस विरोध प्रदर्शन में दिया ग्रीन, निलाया ग्रीन, मेहक जीवन, मोती रेजीडेंसी, मीडोज विस्टा, संचार आर्केड एवं राज विलास सोसाइटियों के लोग शामिल रहे। निवासियों का कहना है कि हम तुम रोड की स्थिति लंबे समय से बेहद खराब बनी हुई है। सड़क पर गहरे गड्ढे, टूटी-फूटी सतह, वर्षा में जलभराव, स्ट्रीट लाइटों की कमी तथा भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण आए दिन गंभीर दुर्घटनाएँ हो रही हैं। इन हादसों में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है, वहीं अनेक लोग स्थायी रूप से विकलांग हो चुके हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर संबंधित विभागों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक न तो कोई अस्थायी और न ही स्थायी समाधान किया गया है। रोड शो के दौरान निवासियों ने हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। बता दें कि कामकाजी लोगों के लिए रविवार का दिन ही होता है जब वे अवकाश होने पर अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाते हैं। हम तुम रोड को बनवाने के लिए हो रहे प्रदर्शन का भी यही हाल है। इस रोड की मरम्मत के लिए बीते रविवार को भी लोगों ने प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना है कि जब तक इस मार्ग को दुरुस्त नहीं किया जाता तब तक हर रविवार को विरोध प्रदर्शन और जुलूस निकाला जाता रहेगा।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page