गाजियाबाद: स्कूटर एजेंसी में घोटाले के 3 आरोपी गिरफ्तार
- Jantantra Live

- 28 दिस॰ 2025
- 2 मिनट पठन
नौकरी करते हुए गबन की थी राशि, 1.99 लाख रूपए बरामद

गाजियाबाद। थाना लिंकरोड पुलिस ने एक स्कूटर एजेंसी पर हुए लाखों रुपए के घोटाले में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर करीब दो लाख रुपए बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मैसर्स शिवा स्कूटर एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड साहिबाबाद उद्योग क्षेत्र 4 के आपरेशन मैनेजर राजेश मेहरोत्रा ने थाना लिंक रोड में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी में कार्यरत लक्ष्मी नारायण पुत्र अज्ञात निवासी ब्लॉक सी नंदग्राम जो अकाउंट टेंट के पद पर थे ,ने अन्य सेल्स एग्जीक्यूटिव के साथ मिलकर शातिर तरीके से धोखाधड़ी और जालसाजी की नीयत से अन्य सेल्समैन से मिलकर नियोजित तरीके से कंपनी को लाखों रुपए की आर्थिक हानि पहुंचाई है। इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच की गई और आरोपी लक्ष्मी नारायण पुत्र सत्यनारायण निवासी सी 1310 नंदग्राम गाजियाबाद, मनीष शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा निवासी कृष्णापुरम मऊ रोड खंदारी थाना न्यू आगरा जनपद आगरा तथा ओमप्रकाश पुत्र कुमर पाल निवासी ग्राम रुदावली थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार कर गवन की गई धनराशि में से 1 लिख 99500 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में तीनों लोगों ने बताया कि उन तीनों ने मिलकर शिवा स्कूटर एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड में धोखाधड़ी और साजिश के तहत रकम निकाली थी। स्कूटर एजेंसी पर लक्ष्मी नारायण पिछले 23 वर्ष से अकाउंटेंट का काम करता था। तीनों ने नौकरी के दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर अकाउंट में हेरा फेरी की और करीब 9लाख रुपए का गवन किया। जिसका पता कंपनी मालिकों को लग गया था। तब उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। उन्हें पता चला कि कंपनी द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस उन्हें ढूंढ रही है तो उन्होंने पैसों को अपने साथी मनीष शर्मा सेल्स महाप्रबंधक बुलंदशहर ब्रांच और सेल्समैन ओमप्रकाश व चेतन भाटी से अपने हिस्से के पैसे लेने आए थे। लेकिन पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए।



टिप्पणियां