गाजियाबाद: सुभाष युवा मोर्चा ने स्व0 अशोक श्रीवास्तव स्मृति व्याख्यान आयोजित कराया
- Jantantra Live

- 28 दिस॰ 2025
- 3 मिनट पठन
सुभासपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व0 अशोक श्रीवास्तव दी गई श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के पार्टी कार्यालय पटेल नगर थर्ड जगदीश नगर में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव की स्मृति में व्याख्यान कराया गया। सुभाष युवा मोर्चा संगठन द्वारा आयोजित इस स्मृति व्याख्यान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए औरअपने विचार व्यक्त किए। सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव जी को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।इसके बाद उनकी स्मृति में आयोजित व्याख्यान जिसका विषय था-'टूटते परिवार और बढ़ते वृद्ध आश्रम' पर प्रवक्ताओं ने बोलना शुरू किया।
सबसे पहले मुख्य वक्ता वीर वीरेंद्र सिंह (प्राचार्य जेएस हिंदू पीजी कॉलेज अमरोहा उत्तर प्रदेश) ने बिखरते परिवारों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि परिवार छोटे होते जा रहे हैं जो कि चिंता का विषय है। परिवार छोटे होने के कारण घर के बुजुर्गों को अब वो देखभाल नहीं मिल पा रही, जिसके वो हकदार होते हैं। परिवार के लोग अपने व्यस्त समय में से उनके लिये समय निकालने में अपने को असमर्थ पा रहे हैँ और वृद्धों को वृद्धाश्रम की तरफ आशा भरी नजरो से देखना पड रहा है। अगर संयुक्त परिवार होते तो वृद्धों को इस परिस्थिति से गुजरना नहीं पडता। इसके बाद विजय सिंह जो कि गाजियाबाद में पंच आस सेवार्थ समिति बुजुर्ग आश्रम चलाते हैं, ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा "मैं जानता हूँ मेरे आश्रम में जो बुजुर्ग रहते हैं, वो किस परिस्थिति के चलते यहाँ आये हैँ। उनकी देखभाल करने के लिये घर पर किसी के पास समय नहीं था, बीमारी और लाचारी के चलते वो वृद्धाश्रम मे रहने को मजबूर हैँ, उनमें से कई तो ऐसे हैँ जो संपन्न परिवारों से आते थे।

इस अवसर पर स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव जी ने कहा कि ''मैं सुभाष युवा मोर्चा संगठन की बहुत आभारी हूं जिन्होंने मेरे पति स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव जी को याद किया उनके अच्छे कामों को सराहा।'' सुभाष युवा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य मनोज कुमार शर्मा ने सभा में आये लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते वृद्धाश्रम चिंता का विषय है। बिखरते परिवार में वृद्ध लोग अपने को असहाय और अपेक्षित महसूस कर रहे हैँ, उनको पूरी देखभाल की जरूरत है। वृद्धाश्रम उनकी देखभाल करते हैं जिसके लिये उन्हें अर्थिक सहायता की जरूरत होती है, उनके कथन के बाद संघठन ने उसी समय 11000 रुपये की और शैलेन्द्र श्रीवास्तव जी ने 11000 रुपये की मदद उनके वृद्धाश्रम को दी। इसके अलावा कई अन्य लोगों ने भी उनके आश्रम को आर्थिक मदद दी। विजय सिंह ने संघटन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर मंच का संचालन कर रहे सत्येंद्र यादव ने कहा कि हमारी पार्टी सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) की स्थापना 23 मार्च 2018 को हुई थी तब से लेकर मृत्युपर्यंत स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव जी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उनका व्यक्तित्व शानदार था, सभी लोग उन्हें बहुत मानते थे। अशोक श्रीवास्तव जी किसी भी व्यक्ति के लिए हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। हमारा संगठन और पार्टी स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव जी की यादों को कभी भुला नहीं सकती। पार्टी को बढ़ाने में उनका बहुत अहम योगदान था। इस क्रम में जेपी यादव, विनोद अकेला, अनिल सिंह कैप्टन गोपाल सिंह, पीके सिंह, जेपी द्विवेदी, डीसी माथुर ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर अभिनव श्रीवास्तव अनुपम अग्रवाल महेश कुमार, अनिल दुबे, महेश पांडे, आरपी शुक्ला, राजेश कुमार, लक्ष्मण, सुभाष गिरी, पीके सिंह, विष्णु पांडे, सुनील कुमार श्रीवास्तव, योगेश रामजन्म भारती, अरविंद श्रीवास्तव, राजाराम, गौरव कुमार, गिरीश मिश्रा, मुकेश शर्मा, वैभव साई शिव मोहन, अजय दुबे, कैप्टन गोपाल सिंह, जेपी त्रिवेदी, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, हरिशंकर वर्मा, सुरेश कुमार यादव, श्रीपाल यादव, खुशेंदु गुप्ता, राम गणेश सिंह, राजेंद्र गौतम, विनोद अकेला, दिनेश चंद माथुर, अनिल कुमार सिंह, राजकुमारी यादव, प्रकाशंकर सिंह, अवधेश कुमार, राजीव कुमार, सतीश कुमार, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सियाराम यादव, रवि राणा, सुनील सिंह, विकास पांडे, सुरेश रैना, डॉक्टर संजय, विजय कुमार सिंह, सुभाष ठाकुर, बृजेश कुमार, पिंटू यादव, सोनू कुमार, वीरेंद्र प्रताप, सुरेश चंद, वगीश शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अनिल सिंह, दीपक वर्मा, सुनील दत्त, सत्येंद्र यादव, जेपी यादव, विजय सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, अमरजीत यादव, कमलेश यादव समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे। सभा का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया।



टिप्पणियां