top of page

गाजियाबाद: साहिबाबाद विधानसभा पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 5 जन॰
  • 1 मिनट पठन

नवदीप रिणवा बोले- वोटर लिस्ट में पात्र लोगों के नाम न छूटने पाएं



गाजियाबाद। विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन की तैयारियों के सम्बन्ध में यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सोमवार को गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा के अन्तर्गत शिप्रा सन सोसाइटी से सम्बन्धित मतदेय स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया। भौतिक निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर एवं बीएलओ द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी तथा निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची में पते सम्बन्धी त्रुटियों को तत्काल ठीक करा लें तथा नए फार्म-6 प्राप्त करते समय पते को मानक के अनुरूप पूर्ण पता पिन कोड सहित दर्ज करायें जिससे मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से उपलब्ध कराने में आसानी हो सके।

भौतिक निरीक्षण के दौरान निर्वाचकों, आरडब्लूएल अध्यक्षों से वार्ता के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा अर्ह व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोडे जाने हेतु फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र भरने हेतु आह्वान किया तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकरी को निर्देशित किया कि प्रत्येक अर्ह व्यक्ति को मतदाता के रूप में पंजीकरण करने हेतु विशेष अभियान चलाना सुनिश्चित करें। भौतिक निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी साहिबाबाद, सम्बन्धित मतदेय स्थल के बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स, आरडब्लूएल अध्यक्ष, राजनैतिक दलों के बीएलए तथा पार्षद संजय सिंह उपस्थित रहे।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page