गाजियाबाद: यूपी के पहले महिला एनकाउंटर टीम की दरोगा रिश्वत लेती धरी गई
- Jantantra Live

- 13 जन॰
- 2 मिनट पठन
दहेज मामले में राहत दिलाने के नाम पर रिश्वत लेती पकड़ी गई, 45 हजार की खातिर पर लगा वर्दी पर दाग

गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद में महिला पुलिस चौकी पर तैनात महिला एसआई भुवनेश्वरी को एंटी करप्शन टीम ने 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला उप निरीक्षक पर आरोप है कि दहेज के एक मामले में राहत देने के लिए उसने 45 हजार रुपये में डील तय की थी। पकड़े जाते ही इन्होंने अपने दुपट्टे से मुंह को ढक लिया। पीड़ित रामपाल ने बताया कि उनकी बेटे की शादी 2024 में हुई थी इसके बाद बहू मायके चली गई, पंचायत भी हुई लेकिन बहू ने उन पर दहेज का केस कर दिया ।

इस मामले में दरोगा ने उन्हें थाने बुलाया था और धमकाया था कि बेटे के नाम पर एफ आई आर है पूरे परिवार के नाम इसमें जोड़ दिए जाएंगे। रामपाल ने कहा कि वह एक मजदूर है और वह एक लाख कहां से लाता। उसने काफी रिक्वेस्ट की तब रकम 50हजार रुपए तय हुई थी। फिर उसने 5000रुपये कम करके 45 हजार रुपये मांगे थे। महिला दरोगा ने कहा था कि ड्रामा बहुत हो गया अब तू जल्दी आकर रुपए दे दे नहीं तो तेरे पूरे परिवार का नाम कैस में जोड़ देंगी। तब वह आज 45000 रुपये लेकर थाना साहिबाबाद पहुंचा और रुपए टेबल की दराज में रखवा लिए थे। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने मौके पहुंचकर महिला दरोगा को पकड़ लिया। बता दें कि बीते 23 सितम्बर 2025 को नवरात्रों के पहले दिन एक बदमाश को गोली मारकर सुर्खिया बटोरने वाली महिला थाने की टीम का हिस्सा रही दरोगा भुवनेश्वरी की अपराधी को कंधे पर पकड़ ले जाने और सीपी द्वारा सम्मानित किए जाने के दौरान की तस्वीरें भी सुर्खियों में रही थी। अब इस महिला दरोगा की रिश्वत में गिरफ्तारी से कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।



टिप्पणियां