top of page

गाजियाबाद: मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी दबोचे

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 2 जन॰
  • 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मोबाइल लूट की घटनाओं पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले एक गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ महीनों से मोबाइल स्नैचिंग की वारदातें तेजी से बढ़ी हैं, जिसको देखते हुए पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की थी।

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दोनों आरोपी चोरी की बाइक का इस्तेमाल कर राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे। वे अचानक पीछे से आकर मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे। अंकुर विहार और उसके आसपास के इलाकों से इस तरह की कई शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थीं। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में बाइक और बदमाशों की हरकतें साफ दिखाई दीं, जिसके आधार पर टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार दोनों बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपियों में से एक के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में पहले से ही 11 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी पेशेवर तरीके से मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने अब तक कितनी वारदातें की हैं और क्या उनके गिरोह में और लोग शामिल हैं।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page