top of page

गाजियाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 4 दिन पहले
  • 1 मिनट पठन

मोदीनगर में एक दिवसीय अनशन, बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया



गाजियाबाद। मोदीनगर में मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने शंकराचार्य पर कथित अपमान के विरोध में एक दिवसीय अनशन और बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सपा के मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा के नेतृत्व में गोविंदपुरी स्थित पार्टी कार्यालय में सुबह 9 बजे से शुरू हुआ।

कार्यक्रम के दौरान लगातार मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के बावजूद समाजवादी कार्यकर्ता पूरे दिन डटे रहे। भारी बारिश से टेंट और अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह और संकल्प अडिग रहा। उन्होंने प्रतिकूल मौसम में भी अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि वह किसी भी कीमत पर अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा महासचिव उत्तम त्यागी, समाजसेवी कुलदीप सैनी, विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश जाटव एवं अभिषेक खन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला सभा कमलेश चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष दीनू खान, विधानसभा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मनजीत नेहरा, विधानसभा सचिव बादल अली एवं रिज़वान खान, विधानसभा अध्यक्ष महिला सभा शायदा बेगम, महताब, मुशाहिद मलिक, महरू नगला, राजबल सिंह और अनिल चपराना सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page