top of page

गाजियाबाद में रिटायर्ड फौजी की दिनदहाड़े हत्या

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 26 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

गाजियाबाद। लोनी के अशोक विहार में दिनदहाड़े रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे रिटायर्ड फौजी घर से 500 मीटर दूर मैकेनिक की दुकान पर गए थे तभी बाइक सवार 2 युवक वहां आए। दोनों ने कुछ देर तक उनसे बातचीत की। तभी एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उनके सिर में 2 गोली मार दी। गोली लगते ही रिटायर्ड फौजी लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़े। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक रिटायर्ड फौजी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

दरअसल, मृतक रिटायर्ड फौजी की पहचान योगेश कुमार (60) के रूप में हुई है। योगेश मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले थे। हालांकि वह वर्तमान में लोनी के अशोक विहार में रह रहे थे। अभी 2 महीने पहले ही भारतीय वायुसेना से रिटायर हुए थे। शुक्रवार दोपहर योगेश खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकले थे। जब वह अपने घर से करीब 500 मीटर दूर 30 फीटा रोड पर स्थित एक मैकेनिक की दुकान के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाकर खड़े बाइक सवार बदमाश वहां आ गए और उनसे बातचीत करने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने तमंचा निकालकर गोली चलाई, जिसपर योगेश ने बचने का प्रयास किया। तभी दूसरे बदमाश ने तमंचा निकालकर उनके सिर में एक के बाद एक 2 गोली मार दी। गोली लगते ही योगेश घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी तुरंत मौत हो गई। घटना के समय दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। योगेश के दो बेटे हैं और एक बेटी है। बड़े बेटे की शादी हो गई है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम कहना है कि बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page