top of page

गाजियाबाद में राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप के जन्मदिन पर दिव्यांगों को उपकरण और कंबल वितरित

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 15 जन॰
  • 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप के 64 वें जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों को मोटरास्ड ट्राईसाइकिल व सहायक उपकरण व कंबल वितरित किए गए। राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने इस अवसर पर 10 मोटराइस्ड ट्राई साइकिल,5 ट्राईसाइकिल,15 व्हीलचेयर,5 स्मार्ट केन,10 कान की मशीन व सैंकड़ों दिव्यांग जनों को कंबल वितरित किए। जन्मदिवस के अवसर पर मंत्री ने सभी दिव्यांगजनों से सप्रेम भेंट कर आशीर्वचन प्रदान किया।

सभी को संबोधित करते हुए अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के लिए अनेक योजनाएं जैसे दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम हाथ पैर, केलिपर, मोटराइस्ड ट्राई साइकिल, शादी अनुदान, दुकान संचालन व निर्माण योजना, कॉक्लर इंप्लांट योजना, लीगल गार्जियन शिप, दिव्यांग बस पास इत्यादि योजनाएं चलायी जा रही है और दिव्यांग हित में लगातार तत्पर है। मंत्री ने दिव्यांगजनों को फूलमाला पहनाते हुए सहायक उपकरण वितरित करते हुए रवाना किया। इस अवसर पर विधायक अजीतपाल, विधायक डॉ मंजु सिवाच, जिÞला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान और पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page