top of page

गाजियाबाद में बीमा ठगी गैंग का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 10 जन॰
  • 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। साइबर क्राइम पुलिस ने बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी खुद को विभिन्न बीमा कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी फोन कॉल के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। वे बीमा पॉलिसी में अधिक मुनाफे का लालच देकर पीड़ितों से पॉलिसी का भुगतान करने को कहते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति उनके झांसे में आता, उससे अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए जाते थे। इसके बाद पीड़ितों को पॉलिसी की फर्जी रसीद भेज दी जाती थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ऋषभ कुमार श्रीवास्तव, विनय गुप्ता, आशीष पवार, हिमांशु त्यागी और यशपाल वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, 8 सिम कार्ड, एक चेक और एक हुंडई वेन्यू कार बरामद की है। ये सभी सामान साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे थे।

पूछताछ में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। मोबाइल कॉल लॉग की जांच से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के लोगों से ठगी के मामले सामने आए हैं। एक पीड़ित से लगभग 95 लाख रुपये की ठगी की जानकारी भी मिली है। पुलिस का कहना है कि अभी और मामलों का खुलासा होने की संभावना है। जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह के कुछ सदस्य पहले भी साइबर अपराध के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश कर रही है।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page