top of page

गाजियाबाद में नागरिक सुरक्षा के वार्डनों को प्रशिक्षित किया गया

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 24 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। नागरिक सुरक्षा द्वारा गाजियाबाद में वार्डन/स्वयं क्षमता निर्माण का प्रशिक्षण 19 दिसंबर 2025 से 25 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसके तृतीय सत्र का हाईटेक इंस्टीट्यूट आफ इजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलोजी में किया जा रहा है। बुधवार को प्रशिक्षण में सर्वप्रथम सहायक उपनियंत्रक नेम सिंह द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के कार्य एवं मानव शारीरिक संरचना के विषय में सामान्य जानकारी प्रदान की गयी। जिला एमएमजी चिकित्सालय से डा० चरन सिंह द्वारा प्रशिक्षण में आये वार्डन/स्वयंसेवकों को दुर्घटना होने पर दम घुटना, सदमा एवं बेहोशी, घाव एवं जलना झुलसना तथा इनके उपचार तथा बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। तथा कृत्रिम स्वशन के प्रकार एवं सी.पी.आर., स्ट्रेचर एवं घायल को सुरक्षित ले जाने के विषय में महत्वपूर्ण तथ्य पर विस्तार से चर्चा की गयी। उक्त प्रशिक्षण में हर्ष वर्मा, डिवीजनल वार्डन, आरक्षित एवं दीपक अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन टाउन हॉल प्रखण्ड, तुषार शर्मा आईसीओ टाउन हॉल द्वारा प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक आयोजन में नागरिक सुरक्षा के समस्त स्टॉफ तथा वरिष्ठ वार्डनों के साथ सहयोग प्रदान किया गया।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page