top of page

गाजियाबाद में एक महिला समेत तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 16 जन॰
  • 1 मिनट पठन

तीनों आरोपियों से 5 किलो 600 ग्राम बरामद, ऊंचे दाम पर बेचते थे



गाजियाबाद। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने ड्रग्स तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके कब्जे से 5 किलो 600 ग्राम ड्रग्स और 3850 रुपए बरामद किए है पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. अदनान उर्फ राजा (18) और रजनी (27) और रवि (22) को गिरफ्तार किया है अदनान यूपी के बिजनौर का रहने वाला है जबकि रजनी क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की रहने वाली है पुलिस ने इन दोनों को जल प्लांट रोड से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुदामापुरी क्षेत्र की रहने वाली शबनम से कम दाम पर ड्रग्स खरीदते थे और उसे छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर नशा करने वालों को महंगे दाम पर बेचते थे, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता था। ACP प्रियाश्री पाल ने बताया कि रजनी के खिलाफ थाना विजय नगर में 4 मुकदमे दर्ज है जिसमें एनडीपीएस एक्ट के 3 मुकदमे और आबकारी अधिनियम का एक मुकदमा शामिल है। रवि पर 1 मुकदमा दर्ज है जबकि अदनान के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।


 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page