गाजियाबाद में 88 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
- Jantantra Live

- 16 जन॰
- 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत मुरादनगर विकास खण्ड परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में 88 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। इस योजना के तहत 25 हजार की उपहार सामग्री (वर-वधु के कपडे, चाँदी की बिछिया व पायल, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कूकर, ट्राली बैग, वैनिटी किट एवं दीवार घड़ी इत्यादि) विवाहित जोड़े को दिया जाता है। उक्त के अतिरिक्त कन्या के बैंक खाते में 60,000 रूपए की धनराशि भुगतान किये जाने का प्राविधान है। शुक्रवार को सम्पन्न हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के 24, अन्य पिछडा वर्ग के 24, सामान्य वर्ग के 25 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 15 जोड़े कार्यकम में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित 73 हिन्दू जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज से फेरे एवं जयमाल तथा मुस्लिम वर्ग के 15 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी, प्रमुख क्षेत्र पंचायत मुरादनगर राजीव त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा उपस्थित रहकर विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण खण्ड विकास अधिकारी, मुरादनगर प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संदीप चौधरी एवं एवं समाज कल्याण विभाग तथा विकास खण्ड, मुरादनगर कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा।



टिप्पणियां