गाजियाबाद में 10वां आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स डे मना
- Jantantra Live

- 14 जन॰
- 1 मिनट पठन
शहीदों के परिजन सम्मानित किए गए

गाजियाबाद। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 10 वां आमर्ड फोर्सेज वेटर्नस डे मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने की। सबसे पहले जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन राम प्रवेश सिंह द्वारा आर्म्ड फोर्सेज वेटर्नस डे पर उपस्थित वीर नारियों व अलंकृत पुरस्कार विजेताओं का स्वागत किया और आर्म्ड फोर्सेज वेटर्नस डे के बारे में अवगत कराया । इस कार्यक्रम के आयोजक सिटी मजिस्ट्रेट डा० सन्तोष उपाध्याय तथा चीफ वार्डन सिविल डिफेन्स ललित जैसवाल रहे।

उसके बाद गाजियाबाद के शहीद सैनिकों की पत्नियों जिनमें श्रीमती शकुन्तला देवी, श्रीमती विमला देवी, श्रीमती रजनी देवी, श्रीमती सुमन लता को मुख्य विकास अधिकारी व सिंटी मजिस्ट्रेट द्वारा शॉल व सम्मान प्रतीक देकर उनका सम्मान किया। शहीद यशपाल सिंह, शहीद भीम सिंह दूहून के परिवार से आये सदस्यों को शॉल व सम्मान प्रतीक देकर उनका सम्मान किया। पदक विजेताओं में कर्नल टीपी त्यागी (वीर चक्र) व ग्रुप कैप्टन राजीव गुप्ता (मेन्शन-इन-डिस्पेच) को शॉल ओढाकर व सम्मान प्रतीक देकर उनका सम्मान किया। उसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित होने पर कैप्टन राम प्रवेश सिंह द्वारा सभी का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर लगभग 20 भूतपूर्व सैनिक और कार्यालय के मुख्य लिपिक पवन कुमार, कनिष्ठ सहायक विनोद कुमार, कनिष्ठ सहायक रितू सिंह व कार्यालय के अन्य कर्मचारी राकेश, पवन व रवि मौजूद रहे।



टिप्पणियां