गाजियाबाद: मुरादनगर में किसान की हत्या का खुलासा, हत्यारा गिरफ्तार
- Jantantra Live

- 30 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन
आरोपी ने महिला मित्र से बात करने पर किसान को मौत के घाट उतारा था

गाजियाबाद। मुरादनगर के सुल्तानपुर गांव हुई किसान वकील की हत्या के मामले का पदार्फाश करते हुए पुलिस ने आरोपी गुलहसन उर्फ गुल्लू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुरादनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भोवापुर रोड के पास घेराबंदी कर 27 दिसंबर को वकील की हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त गुलहसन उर्फ गुल्लू को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल आरोपी से अवैध तमंचा, कारतूस और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था।

घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किसान वकील उसकी महिला मित्र से बात करते हुए उसे परेशान करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच छह माह पहले मारपीट भी हुई थी। जब समझाने के बाद भी वह नहीं माना तो उसने शनिवार दोपहर को खेत में बुलाकर हथोड़े से वार करके हत्या कर दी।



टिप्पणियां