top of page

गाजियाबाद पुलिस लाइन में डायग्नोस्टिक सेंटर खुला

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 24 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में बुधवार को अपोलो कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन एडिश्नल सीपी केशव चौधरी ने किया। इस मौके पर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील भी मौजूद रहे। अस्पताल के प्रभारी डा. पंकज राकेश ने बताया कि कलेक्शन सेंटर में सीजीएचएस और ईएसआई से जुड़े लोगों के खून की जांच की जाएगी। इसके लिए पुलिसकर्मी और लोगों को अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने डायग्नोस्टिक सेंटर की आधुनिक स्वास्थ्य जांच सुविधाओं को देखा।

अधिकारियों ने कहा कि यह केन्द्र पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य जांच सेवाएं उपलब्ध कराएगा जिससे पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य कल्याण को मजबूती मिलेगी। केशव कुमार चौधरी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार की पहल पुलिस परिवारों के मनोबल को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page