गाजियाबाद: दूसरी बीवी छोड़ ना चली जाए इसलिए बेटी की हत्या में साझी, बेरहम पति-पत्नी जेल भेजे गए
- Jantantra Live

- 14 जन॰
- 2 मिनट पठन
गंदे हुए कपड़े तो पिता और सौतेली मां ने 7 वर्षीय मासूम को उतारा था मौत के घाट

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पिता और सौतेली मां ने मिलकर सात साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. मासूम बच्ची का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह खेलते समय नाली में गिर गई और उसके कपड़े गंदे हो गए. पुलिस के मुताबिक, गंदे कपड़े देखकर पिता और सौतेली मां को गुस्सा आ गया और उन्होंने बेटी की जमकर पिटाई कर दी, जिसके चलते मासूम की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, मामला वेव सिटी थाना क्षेत्र के कस्बा डासना के बाजीगरां मोहल्ले का है. जानकारी के मुताबिक, 2023 में आरोपी की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी. पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने एक साल के बाद दूसरी शादी कर ली. पहली पत्नी से तीन संतान हुए. जबकि, दूसरी पत्नी से शादी करने के बाद कोई संतान पैदा नहीं हुए. संतान न होने के चलते दूसरी पत्नी को तीनों बच्चों से ईर्ष्या होने लगी थी.

10 जनवरी 2026 को बच्ची खेलते समय अचानक नाली में गिर गई, जिससे उसके कपड़े गंदे हो गए. गुस्से में आकर पिता और सौतेली मां ने मासूम बेटी की पिटाई कर दी. पिटाई के समय पेट में घुसे भी मारे गए. फिर मासूम को मकान की छत पर अकेला छोड़ दिया गया. चोट लगने और ठंड के चलते बच्ची की मकान की छत पर मौत हो गई. आरोपी पति का कहना था कि उसकी दूसरी शादी हुई थी। उसे डर था कि दूसरी पत्नी छोड़कर ना चली जाए इसलिए वह भी इस अपराध में साझीदार हो गया था। एसीपी वेव सिटी प्रियश्री पाल के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि बच्ची के शरीर पर 13 चोट के निशान मिले. मासूम की बड़ी ही खौफनाक तरीके से पिटाई की गई, जिससे उसकी पसलियां फ्रैक्चर हो गए. मामले को लेकर मृतका के नाना ने थाना वेव सिटी पर पिता और सौतेली मां के खिलाफ तरहीर दी थी. जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया. फिलहाल, पुलिस ने मृतिका के पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है.



टिप्पणियां