गाजियाबाद: तांत्रिक के कहने पर देनी थी दोस्त की बली, दोस्तों ने ही मिलकर उतार दिया मौत के घाट
- Jantantra Live

- 17 जन॰
- 2 मिनट पठन

गाजियाबाद: ऑटो में एक शख्स की जली लाश मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, मृतक ऑटो ड्राइवर था और वह दिल्ली के तांत्रिक के संपर्क में था. वह अपने तीन दोस्तों के साथ तांत्रिक के यहां गया था. जहां तांत्रिक ने उसे भरोसा दिया था कि अपने करीबी की बली देगा तो मालामाल हो जाएगा. फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है. पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि शराब पीते वक्त वह (ऑटो ड्राइवर) अपने दोस्तों के साथ बैठकर बली का प्लान बना रहा था. इसी दौरान अपनी मौत से डरे तीनों दोस्तों ने उसी की जान ले ली. उसके बाद कम्बल, चटाई और रजाई में लपेट कर जला कर मार दिया.
14 जनवरी को सुनसान इलाके में मिली थी लाश: पुलिस के अनुसार, 35 साल के नवीन उर्फ नंदू की जली हुई लाश उसी के ऑटो में थाना ट्रोनिका सिटी के सुनसान इलाके में 14 जनवरी को मिली थी. इस हत्याकांड ने सबको चौका दिया था. क्योंकि ना मृतक की पहचान हो पा रही थी और ना ही ऑटो की. पुलिस ने आगे छानबीन करी तो पता चला कि ऑटो में पीछे के पायदान पर मुड़ी हुई जली हुई पड़ी लाश नवीन उर्फ नन्दू की है. पुलिस ने इस वारदात के खुलासे के लिए तीन टीम लगाई थी.
दोस्तों ने सुन ली थी नवीन और तांत्रिक के बीच की बात: बताया गया कि मृतक नवीन उर्फ नंदू दिल्ली के तांत्रिक से टच में था और अक्सर आया जाया करता था. नवीन अपने तीन दोस्त सचिन, नसीम और पवन के साथ 13 जनवरी को दिल्ली में इस तांत्रिक के पास गया था. जहां नवीन के 3 दोस्तों ने यह सुन लिया था की तांत्रिक ने नवीन को बताया है कि अगर वह अपने किसी दोस्त की बलि दे देगा तो मालामाल हो जाएगा.
सिलेंडर से नवीन के सिर पर दोस्तों ने किया हमला: इसके बाद नवीन के तीनों अन्य दोस्त सागर पवन और नसीम भी ऑटो चालक है. शाम को वापस आने पर चारों दोस्त सागर के कमरे पर शराब पी रहे थे. इसी दौरान नवीन ने जब नशे के दौरान ने जब बलि वाली बात कही तो तीनों दोस्तों ने डर कर घर में रखे गैस सिलेंडर से नवीन की सिर और कमर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार: बताया कि आरोपियों ने हत्या के बाद नवीन के शव को रजाई चटाई और कंबल में लपेटा और उसी के ऑटो में पायदान पर रख कर सुनसान इलाके में ले गए, वहां ले जाकर तेल छिड़क कर ऑटो और नवीन में आग लगा दी. पुलिस ने इस मामले में दो हत्यारोपी की सागर और पवन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नसीम अभी फरार है. पुलिस नसीम की सरगर्मी से तलाश कर रही है.



टिप्पणियां